शेल्टर होम पर लगे महिलाओं की गंभीर शारीरिक प्रताड़ना के आरोप

ख़बरें अभी तक: दिल्ली के छलावा स्थित एक शेल्टर होम पर महिला की गंभीर शारीरिक प्रताड़ना के आरोप पर लगे है।होम शेल्टर में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला का आरोप है, कि उसे पुरूष कर्मचारियों के सामने कपड़े उतारने के लिए कहा जाता था, इसके अलावा भी उसे कई तरह की प्रताड़नाएं दी जाती थी। उसके नीजी अंगों पर कर्मचारी नमक,मिर्च और गर्म पानी तक डालते थे।

पुलिस महिला के आरोपों की छानबीन कर रही है। दिल्ली महिला आयोग के अनुसार छावला स्थित एक शेल्टर होम में आयोग की टीम ने दौरा किया था।यहां एक 50 वर्षीय महिला से उनकी मुलाकात हुई और इसके बाद ये सारा मामला सामने आया। जांच के दौरान महिला आयोग को पता चला कि शेल्टर होम में जरूरत से ज्यादा महिलाओं को रखा गया है। महिला आयोग ने शेल्टर होम की मान्यता रद्द करने की बात भी कही है।