सोनीपत में कांग्रेस नेता पर लगे यौन शोषण और छेड़खानी के आरोप, महिला ने दी शिकायत

ख़बरें अभी तक। छेड़खानी और यौन शोषण से परेशान होकर सोनीपत की एक महिला ने SP को शिकायत दी है कि राजेश खनगवाल नाम का व्यक्ति जो सोनीपत से कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष है, कई दिनों से उसके साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है। महिला ने शिकायत में बताया है कि कांग्रेसी नेता पिछले ढाई साल से तंग उसे तंग कर रहा है।

महिला का कहना है कि अब वह शादीशुदा है, लेकिन शादी से पहले जब वह उसे छेड़ता था तब भी उसने उसका विरोध किया था और एक बार थप्पड़ भी मारा था। लेकिन नेता राजेश अपने पैसे, और राजनैतिक रसूख के कारण उसे ज्यादा परेशान करने लगा।

राजेश ने बदला लेने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, वह सोशल मीडिया पर महिला और उसके पति को बदनाम करने लगा। बदनाम ना करने की एवज में वह महिला शारीरिक संबंध बनाने की कहने लगा। कांग्रेस नेता महिला के लिए सोशल मीडिया पर कुतिया जैसे शब्दों का प्रयोग करता था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला द्वारा दिए सबूत को के आधार पर कार्रवाही कर कर रही है.