कांग्रेस के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन’ का मतलब ‘ओनली राहुल ओनली प्रियंका’, बोले अमित शाह

ख़बरें अभी तक: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज  हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हो रहे पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। ऊना के इंदिरा स्टेडियम से जनता को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर जबानी हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जो वन रैंक वन पेंशन पॉलिसी दी है, कांग्रेस के लिए उसका मतलब ओनली राहुल ओनली प्रियंका है।

उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि उनकी चार पीढ़ियां देश से गरीबी हटाने का दावा करती आई है, तो वो देश से आज तक गरीबी क्यों नही हटा पाएं है। अमित शाह ने तंज भरे लहजे में कहा कि देश को डीलर नही लीडर वाली पार्टी की जरूरत है।