गोरखपुर के कुशीनगर में वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश

ख़बरें अभी तक। सोमवार सुबह गोरखपुर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरने के बाद लड़ाकू विमान कुशीनगर के हेतिमपुर इलाके में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पायलट पैराशूट की मदद से सुरक्षित नीचे उतर गया। यह दुर्घटना आबादी वाले इलाके में हुई है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान गोरखपुर से उड़ान भरने के बाद हादसे का शिकार हो गया। जिसके बाद रेस्क्यू के लिए गोरखपुर से दो हेलिकॉप्टर्स को रवाना किया गया है। दुर्घटनास्थल राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के करीब है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू के लिए वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।