वर्ल्ड डेटा लैब का दावा, भारत 2030 तक होगा गरीबी मुक्त

ख़बरें अभी तक। भारत के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशबरी है कि भारत पिछले कई वर्षों के मुताबिक अब धीरे -धीरे गरीबी रेखा के नीचे आ रहा है। आपको बता दें कि इस साल जून में नए आकंडे आने वाले है और अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में गरीबों की संख्या कम हुई है। माना जा रहा है कि 2030 तक भारत गरीबी की टॉप-10 देशों कि लिस्ट से बाहर हो सकता है। ब्रुकिंग्स की एक रिर्पोट में कहा गया कि भारत अब 21 फीसदी गरीब लोगों का देश बन गया है। एक रिर्पोट में बताया गया कि भारत में हर मिनट में 44 लोग गरीबी से मुक्त हो रहे है।

आपको बता दें कि 2011 के आंकड़ो के अनुसार 26 करोड़ 80 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे थे रुपये प्रतिदिन में गुजारा करते हैं। आधुनिक सांख्यिकी मॉडल के जरिए वैश्विक गरीबी पर नजर रखने वाली संस्था वर्ल्ड डेटा लैब के मुताबिक पांच करोड़ भारतीय 134 रुपए में गुजारा करते हैं। माना जा रहा है भारत में गरीबों की संख्या में जो कमी आयी है उसमें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और मनरेगा में सीधे खाते में पैसे भेजे जाने से भी फर्क आया है।

थिंकलैंट की रिर्पोट के अनुसार भारत दुनिया सबसे बड़ा देश बनने के सात गरीबी को भी कम कर रहा है। वर्ल्ड डेटा के अनुसार 2019 के अंत तक भारत में गरीबों की संख्या 5 करोड़ से अब 4 करोड़ तक आ सकती है। भारत दुनिया के सामने एक उदाहरण बन चुका है, क्योंकि गरीबों की संख्या में जो कमी हो रही है ऐसा पहले दुनिया में नहीं हुआ।