पौंग डैम में अंडर साइज मछलियों का हो रहा है अवैध शिकार

ख़बरें अभी तक। पौंग डैम में अंडर साइज मछलियों का अवैध शिकार किया जा रहा है और शिकारियों द्वारा अंडर साइज मछली को पकड़ने के लिए अंडरसाइज जाल लगाया जा रहा है, तो बही पौंग वांध स्थित विभाग के कार्यालय के नाक तले रिजर्व पौंग वांध मे शिकार किया जा रहा है। जिससे कि मछली उत्पादन में काफी कमी आ गई है। द फिशरीज सोसायटी एसोसिएशन संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह मुद्दा जोर शोर से उठा। उन्होंने कहा है कि यह सब देख कर विभाग सोया हुआ है।

इस बैठक में फिशरीज संघ के सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। फिशरीज एसोसिएशन संघ के महासचिव प्रभात सिंह व संघ के प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि अंडर साइज मछलियों का अवैध शिकार पर विभाग को शीघ्र रोक लगानी चाहिए।उन्होंने कहा कि इतने बड़े क्षेत्र की देखरेख करना अति मुश्किल है, क्योंकि विभाग के पास इतने कर्मचारी नहीं हैं कि वह झील की देखरेख कर सकें और इस अवैध शिकार को रोक सकें। संघ ने मांग की है किविभाग में कर्मचारियों की भर्ती की जाए।

उन्होंने कहा कि बंद सीजन में राहत भत्ता अभी तक मछुआरों को नहीं मिला है,उसे शीघ्र दिलवाया जाए। उन्होंने कहा कि  प्रदेश की विभिन्न-विभिन्न  झीलों में कम से कम 5000 मछुआरे हैं, जो मछली पकड़ने का कार्य करते हैं। अपनी जान हथेली पर रखकर झील में मछली पकड़ने का कार्य करते हैं। इन सभी मछुआरों के साथ कभी भी किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। मछुआरों को लाइफ जैकेट का प्रावधान करवाया जाए।