कुंभ में पवित्र स्नान के साथ राजनीतिक सफर की शुरुआत कर सकती है प्रियंका गांधी

ख़बरें अभी तक। हाल ही में कांग्रेस की ओर से महासचिव बनाई गईं प्रियंका गांधी अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत प्रयागराज में पवित्र कुंभ स्नान से कर सकती हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष और भाई राहुल गांधी के साथ चार फरवरी को कुंभ मेले में गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की औपचारिक शुरुआत कर सकती हैं. प्रियंका गांधी जो उसी दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव का पदभार संभालेंगी, लखनऊ में राहुल गांधी के साथ संयुक्त रूप से एक संवाददाता सम्मेलन भी करेंगी।

सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों चार फरवरी को ‘मौनी अमावस्या’ व दूसरे ‘शाही स्नान’ के मौके पर पवित्र स्नान करेंगे. अगर उन्हें चार फरवरी को पवित्र डुबकी लगाने का मौका नहीं मिला तो वे 10 फरवरी को बसंत पंचमी व तीसरे ‘शाही स्नान’ पर ऐसा करेंगे।

यह शायद पहली बार है, जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे। साल 2001 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुंभ मेले में हिस्सा लिया था और पवित्र स्नान किया था।

2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान, जिसमें कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को करारी टक्कर दी थी, राहुल गांधी ने कई मंदिरों के दौरे किए थे और यह सिलसिला जारी रखते हुए कर्नाटक चुनाव के दौरान भी उन्होंने 20 प्रमुख मंदिरों और मठों का दौरा किया था। साल 2001 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुंभ मेले में हिस्सा लिया था और पवित्र स्नान किया था।