कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर समेत हिमाचल के तीन लोगों को मिला पद्मश्री

ख़बरें अभी तक। भारत के 70वें गणतंत्र दिवस पर 112 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। जिनमें 4 को पद्म विभूषण, 14 को पद्म भूषण जबकि 94 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के तीन बेटों डॉक्टर जगत राम, डॉक्टर ओमेश कुमार भारती और कबड्डी स्टार अजय ठाकुर को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाने वाले सर्जन डॉक्टर जगत राम सिरमौर जिले के रहने वाले हैं और वह चंडीगढ़ पीजीआई में डायरेक्टर के तौर पर तैनात हैं।

हिमाचल के गौरव और कबड्डी स्टार अजय ठाकुर को भी पदमश्री मिला है। अजय ठाकुर हिमाचल पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात हैं। अजय ठाकुर को पद्मश्री से नवाजे जाने की खबर मिलते ही डीजीपी सीताराम मरड़ी ने उनको बधाई दी है। बता दें कि अजय ठाकुर भारतीय कबड्डी खिलाडी हैं। अजय ठाकुर का जन्म 1 मई 1986 को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में हुआ था। अजय ठाकुर भारतीय टीम और प्रो कबड्डी में तमिल थलाइवा के कप्तान भी हैं।

डॉक्टर ओमेश भारती कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में शिमला के रिप्पन अस्पताल में पोस्टेड हैं। ओमेश भारती को रेबीज़ का इलाज करने के क्षेत्र में विषेश योगदान देने के लिए पद्मश्री दिया गया है। डॉक्टर ओमेश भारती ने लगभग 17 वर्षों तक एंटी रेबीज वैक्सीन पर रिर्सच किया। उन्होंने एक ऐसे सीरम की खोज की जिसे पागल कुत्ते या बंदर के काटने से होने वाले घाव पर लगाने से तेजी से असर करता है। हिमाचल के गौरव और कबड्डी स्टार अजय ठाकुर को भी पदमश्री मिला है। अजय ठाकुर हिमाचल पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाने वाले सर्जन डॉक्टर जगत राम सिरमौर जिले के रहने वाले हैं और वह चंडीगढ़ पीजीआई में डायरेक्टर के तौर पर तैनात हैं।