70वां गणतंत्र दिवस की प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है, राज्यपाल आचार्य देवव्रत नें शिमला में फहराया तिरंगा

ख़बरें अभी तक। शिमला के रिज मैदान मनाया गया राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस, राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत, राष्ट्रीय ध्वज फहराया कर ली मार्च पास्ट की सलामी। 70वें गणतंत्र दिवस की हिमाचल प्रदेश में काफी धूम रही।

शिमला के रिज मैदान में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस मनाया गया जिसमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। जिला स्तर पर भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। शिमला में पुलिस, सेना, होम गार्ड स्काउट एंड गाइड की 27 दस्तों ने परेड में हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान रिज मैदान पर प्रदेश की सेना, भाषा एंव संस्कृति विभाग, पर्यटन ,उद्योग,नगर निगम सहित कुल 21 विभागों ने अपनी सुंदर झांकिया भी प्रदर्शित की गई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।