आज देश मना रहा 70वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लेंगे परेड की सलामी

ख़बरें अभी तक। देशभर में आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजपथ पर होने वाले कार्यक्रम मं इस बार दक्षिण अफ्रीका के सिरिल रामाफोसा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज नई दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद राजपथ पर होने वाली ऐतिहासिक और भव्य परेड की सलामी लेंगे।

भारत आज अपने गणतंत्र होने की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया है। इसमें राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेना अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी। राजपथ पर भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। राष्ट्रपति कोविंद परेड की सलामी लेंगे।

इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद ने 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर देश के नाम संदेश दिया। कोविंद ने कहा कि 21 वीं सदी के लिए, हमें अपने लक्ष्यों और उपलब्धियों के नए मानदंड निर्धारित करने हैं।