अजमेर से चंडीगढ़ आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस में रोहतक के पास हुई लूटपाट, महिला जज समेत कई महिलाओं के साथ हुई लूट

ख़बरें अभी तक। अजमेर से चंडीगढ़ जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में बुधवार सुबह करीब 3 बजे रोहतक के नजदीक 10 युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना रोहतक के मकड़ौली के नजदीक की है जब हथियारबंद आरोपियों ने 12 सवारियों से लूटपाट की और चैन पुलिंग कर फरार हो गए। पीड़ितों में एक महिला जज भी शामिल है। चंडीगढ़ जीआरपी ने मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि अजमेर से चंडीगढ़ जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस सुबह 3 बजे ट्रेन रोहतक स्टेशन पर रुकी थी। यहां से चलते ही ट्रेन की बोगी नंबर जी-9 में 10 के करीब आरोपी घुस आए। उन्होंने आते ही दरवाजों को बंद कर दिया और हथियारों के दम पर यात्रियों से लूट-पाट करनी शुरू कर दी। ट्रेन मकड़ोली के नजदीक पहुंची तो आरोपियों ने चैन पुलिंग कर दी और फरार हो गए।

लूट का शिकार हुए लोगों में एक महिला जज भी शामिल है। राजस्थान के दोसा जिले की एडीजे अर्चना आर्य की सोने की चेन, 40 हजार कैश, 1 मोबाइल, दो सोनी की अंगुठियां और ईयरिंग लूटे गए हैं।