विपिन सिंह परमार ने विक्रमादित्य पर कसा तंज,कहा सही जानकारी रखें कांग्रेस विधायक

ख़बरें अभी तक:स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह के आईजीएमसी की दिवारों को भगवा रंग से रंगने के सवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विक्रमादित्य अब विधायक बन गए है तो उन्हे कुछ तो जानकारी रखनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि ये आयुष्मान भारत योजना का फॉरमैट है, जिसके तहत सभी अस्पतालों की दीवारों पर भगवा रंग के उपर आयुष्मान योजना की जानकारी के चित्र लगेंगे और ऐसा ही आईजीएमसी में भी किया जा रहा है।

तंज कसते हुए परमार ने कहा कि पता नहीं क्यों विक्रमादित्य सिंह को एक रंग से इतनी घृणा गई है। विपिन परमार ने विक्रमादित्य सिंह को संघ की शाखा लगाने के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होने कहा कि इससे विक्रमादित्य को धरातल की जानकारी का पता चलेगा।बीते दिनों वीरभद्र व सुक्खू समर्थकों के बीच हुई खूनी झड़प पर विक्रमादित्य द्वारा इसे भाजपा की साजिश करार देने पर परमार ने कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नही है। ये महज कांग्रेस का झूठा अरोप है।