छात्रसंघ चुनाव रद्द होने से गढ़वाल विवि में तनाव बरकरार, छात्र गुटों में चले लात घूंसे

ख़बरें अभी तक। गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव का विवाद थमने का नाम नहीं रहा है। बता दें कि अध्यक्ष पद का चुनाव रद्द होने से दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए थे। जिसके चलते विश्वविद्यालय का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल परिसर में तैनात किया गया है। विवि प्रशासन द्वारा छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव रद्द किए जाने से गुस्साए अभाविप व जय हो छात्र संगठन के बीच जमकर लात घूंसे चले।

पुलिस ने दोनों पक्षों के छात्रों पर परिसर के माहौल को खराब करने का मुकदमा दर्ज कर दिया है। बता दें कि गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में हाईकोर्ट के आदेश पर 18 जनवरी को दौबारा मतगणना हुई थी। जिसमें अध्यक्ष पद पे जीत हासिल करने वाले संदीप राणा के 71 वोट फर्जी पाए गए थे। इसके बाद छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव रद्द कर दिया गया था। जिसके चलते आक्रोशित छात्रों की आपस में छड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने 19 छात्रों पर मुकदमे दर्ज कर दिए है।