प्रधानमंत्री बनने के लिए KCR करवा रहे है सहस्त्र चंडी यज्ञ

ख़बरें अभी तक: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव आज से सहस्त्र चंडी यज्ञ करवा रहे है। यह यज्ञ हैदराबाद से 70 किलोमीटर दूर गजवेल विधानसभा क्षेत्र के एरावल्ली में हो रहा है। केसीआर अपने सारे फैसले ज्योतिषियों के कहे अनुसार ही करवाते है और वो समय समय पर धार्मिक करवाते रहते हैं। इस बार वो ये यज्ञ लोकसभा चुनाव के में सता प्राप्ती के लिए करवा रहें हैं। हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने कहा, ‘मैं ईश्वर में विश्वास करता हूं। मैं सारे आध्यात्मिक काम अपने खुद के पैसे से करता हूं और मुझे इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलते है।

केसीआर ने कहा कि 2010 में चंडी महा यज्ञ और 2012 में शत चंडी यज्ञ की बदौलत ही तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा मिल सका था। यही नहीं सीएम बनने के बाद उन्होंने तिरुमाला वेंकटेश्वर स्वामी को पांच करोड़ के गहने, विजयवाड़ा की कनक दुर्गा को नथ, वारंगल की भद्रकाली और कावेरी के वीरभद्र स्वामी को तमाम चीज़ें दान दी थीं।

दरअसल, केसीआर ने 1994 से यज्ञ करना शुरू किया जब वो विधायक थे। उस वक्त उन्होंने ब्रह्म यज्ञ किया था। केसीआर तब से लेकर अब तक कुल 17 यज्ञ कर चुके हैं, जिसमें नौ चंडी यज्ञ शामिल हैं। सहस्त्र चंडी यज्ञ के मुख्य पुजारी मदुगुला माणिक्य ने बताया कि केसीआर सहस्त्र चंडी यज्ञ इसलिए कर रहे हैं ताकि वो केंद्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकें। वह फेडरेल फ्रंड के मुख्य नेता, डिप्टी पीएम या पीएम भी बन सकते हैं।