सीएम जयराम ठाकुर आज रहेंगे फतेहपुर के दौरे पर, करेंगे कई योजनाओं का उद्घाटन

ख़बरें अभी तक। फतेहपुर थाना को अब उदार की छत मे नही रहना पड़गा। रविवार को फतेहपुर पुलिस को अपनी छत मिलेगी। प्रदेश के मुखिया नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। अब कैदी यही  रखे जाएंगे,करीब ढाई करोड़ रु से नवनिर्मित पुलिस थाना का आलीशान भवन रविवार को मुख्यमंत्री पुलिस के हवाले कर देंगे। जिसकी तैयारियां जांचने के लिये डी एस पी जबाली ज्ञान चन्द ठाकुर भी दिनभर फतेहपुर में रुके रहे।

रविवार को ही प्रदेश के मुखिया जयराम ठाकुर करीब 13 करोड़ की लागत से बनने बाले मिनी सचिवालय का रखा नींव पत्थर जाएगा। तहसील परिसर फतेहपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा मिनी सचिवालय का नींव पत्थर रखा जाएगा। जिसकी अनुमानित लागत करीब 12 .82 करोड़ की रूप रेखा बनाकर लोक निर्माण विभाग द्वारा उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। फतेहपुर में मिनी सैंक्ट्रेट का शिलान्यास और पुलिस थाना के भवन का उद्घाटन, तो वहीं पेजल योजनाओ का समर्पण भी होगा।

वहीं इसका श्रेय क्षेत्र की जनता स्थानीय कांग्रेसी विधायक सुजान सिंह पठानिया को दे रही है। जनता का कहना है कि फतेहपुर में मिनी सचिबालय सहित अन्य योजनाएं कांग्रेस सरकार के समय से ही चल रही जिस पर अब भाजपा सरकार अपना ठप्पा लगाने जा रही है। फतेहपुर में मिनी सचिवालय बनने से जहां लोगों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधायें मिलेंगी तो वहीं फतेहपुर के पुराने बाजार में भी रौनक बढ़ेगी।

इसी के साथ आईपीएच विभाग मण्डल एवं उपमंडल फतेहपुर की 291.30 लाख की लागत से बनी दो योजनाओं को उद्घाटन कर मुख्यमन्त्री इसे जनता को समर्पित करेगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने एकदिवसीय फतेहपुर दौरे दौरान 20 जनबरी को सिंचाई एबं जनस्बास्थ्य बिभाग उपमंडल फतेहपुर की उठाऊ पेयजल योजना  खडौण ,मुहाड लगड़ा, कुठार जो की करीब 188.69 लाख व उठाऊ पेयजल योजना बेली जिसकी लागत 102.69 लाख है, का लोकार्पण करेंगे। इससे  करीब दर्जन भर गाबों की 1800 के लगभग आबादी लाभन्वित होगी।