हिमाचल: आईजीएमसी में बीएससी की छात्राओं के साथ छेड़छाड़

ख़बरें अभी तक। हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल और मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी में बीएससी छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आईजीएमसी का एक तकनीशियन काफी समय से छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहा था। छात्राओं ने अब इसकी शिकायत कॉलेज प्राचार्य को दी है।

बता दें कि आईजीएमसी में छेड़खानी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जाने के बाद भी आए दिन अस्पताल में छेड़खानी के मामले सामने आ रहे हैं। छात्राओं का कहना है कि कर्मचारी काफी समय से उनको प्रताड़ित कर रहा था। उनका कहना है कि शुरुआत में उन्होंने उसे नजर अंदाज भी किया, लेकिन अब उस कर्मचारी हदें पार कर था लगा इसलिए इसकी शिकायत करनी पड़ी।

आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि संबंधित विभागाध्यक्ष को इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जांच में कर्मचारी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।