ममता बनर्जी की महारैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

ख़बरें अभी तक। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज कोलकाता में संयुक्त विपक्ष की रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेताओं के जुटने की संभावना है। टीएमसी की यह संयुक्त विपक्षी रैली ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में होगी।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की ऐंटी- बीजेपी ‘यूनाइटेड इंडिया रैली’ में शामिल होने के लिए जिन नेताओं का जाना तय है, उनके नाम हैं। एचडी देवेगौड़ा (जेडीएस), अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी), सतीश मिश्रा (बसपा), चंद्रबाबू नायडू (टीडीपी), एमके स्टालिन (डीएमके), एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस), मल्लिकार्जुन खड़गे और अभिषेक मनु सिंघवी (दोनों कांग्रेस), फारूक अब्दुल्ला (एनसी), अरविंद केजरीवाल (आप), तेजस्वी यादव (राजद), शरद यादव (एनसीपी), अजित सिंह और जयंत चौधरी (दोनों आरएलडी), यशवंत सिन्हा (भाजपा), शरद यादव (जदयू के पूर्व नेता), शत्रुघ्न सिन्हा (भाजपा), गोगांग अपांग (पूर्व भाजपा नेता), अरुण शौरी (पूर्व भाजपा नेता), हेमंत   सोरेन (जेएमएम), लालथनहवा (मिजोरम), हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी।

तृणमूल कांग्रेस की विपक्ष की रैली से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी एकजुटता के ममता बनर्जी के प्रयास का समर्थन करते हुए शुक्रवार को उम्मीद जताई कि इस रैली से एकजुट भारत का शक्तिशाली सन्देश जाएगा। उन्होंने ममता को भेजे सन्देश में कहा। हम बंगाल के लोगों की सराहना करते हैं।  जो ऐतिहासिक रूप से हमारे इन मूल्यों की रक्षा करने में आगे रहे हैं। उन्होंने कहा मैं यह एकजुटता दिखाने पर ममता दी का समर्थन करता हूं और आशा करता हूं कि हम एकजुट भारत का शक्तिशाली सन्देश देंगे।