कांग्रेस कार्यालय में हुई झड़प को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी पर लगाया साजिश का आरोप

ख़बरें अभी तक। बीते कल हुई कांग्रेस कार्यालय में झड़प को कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा की साजिश करार दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की चौड़ा मैदान में हुई रैली को देखकर प्रदेश की भाजपा ने सोची समझी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम देकर कांग्रेस पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

घटना की निंदा करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस विषय पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की जाएगी। कांग्रेस संगठन में भाजपा के लोगों की भर्तियां की जा रही है जिस वजह से पार्टी के अंदर इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। विक्रमादित्य सिंह ने इंटक के अध्यक्ष बबलू पंडित को भाजपा का कार्यकर्ता बताया।