सोनीपत में ठंड से बचने के लिए सड़क पर कंबल ओड़कर सो रहे 8 गरीब लोगों पर एक कार चालक ने अपनी गाड़ी चढ़ा दी..

 खबरें अभी तक। सोनीपत से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ठंड से बचने के लिए सड़क पर कंबल ओड़कर सो रहे 8 गरीब लोगों पर एक कार चालक ने अपनी गाड़ी चढ़ा दी। जिसमें 2 महिला और 6 पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। 4 घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।

घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपी कार चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों ही पानीपत के रहने वाले हैं और लोहड़ी मनाने के लिए सोनीपत आए थे।

free vector Slippery Road Sign clip artfree vector Slippery Road Sign clip art

एसएचओ अशोक ने बताया कि पानीपत निवासी शिवम और पारस क्रेटा गाड़ी से सोनीपत में लोहड़ी मनाने आए थे और देर रात 12 बजवापस जाते समय रेलवे स्टेशन के पास गाड़ी का नियंत्रण खो दिया और फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ा दी। जिसके बाद शोर मच गया और कई लोगों के पैर, तो किसी के हाथों पर गाड़ी चढ़ गई थी, जिससे वह बुरे तरीके से घायल हो गए।