निगम चुनावों की तरह जींद उपचुनाव में भी जीत दर्ज करेगी भाजपा- बराला

ख़बरें अभी तक। मानव सेवा संगम संस्था के ब्लड बैंक का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने किया शुभारम्भ, बराला ने ब्रह्माकुमारीज की प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन।

वहीं उन्होंने उत्तरप्रदेश में मायावती ओर अखिलेश का गठबंधन को अवसरवादी गठबंधन बताया तथा ये गठबंधन कभी जनहित नहीं कर सकते यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही। इससे पूर्व विधायक ने मानव सेवा संगम परिसर में ब्लड बैंक का शुभारंभ किया तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जींद उपचुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निगम चुनाव की तरह भाजपा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के दम पर जीत दर्ज करेगी। बराला ने कहा कि भाजपा के सभी सांसद, विधायक मंत्री और मुख्यमंत्री जींद चुनाव में प्रचार कर रहे हैं।