बुलंदशहर हिंसा फैलाने का मुख्य आरोपी शिखर अग्रवाल गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी

ख़बरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोकशी के शक में फैली हिंसा मामले में यूपी पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ लिया है। शिखर अग्रवाल हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या के आरोपी है। शिखर अग्रवाल को बुधवार देर रात हापुड़ा से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बीजेपी यूथ विंग से जुड़ा है और भाजपा का नगर अधयक्ष है। पुलिस शिखर अग्रवाल से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस ने 27 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ स्याना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था।

इस मामले में अभी तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि शिखर अग्रवाल स्याना – चिंगरावठी बवाल में पहले ही नामजद आरोपी है। शिखर अग्रवाल ने गिरफ्तार होने से पहले एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसने अपने आप को निर्दोश बताया है वीडियो में दावा किया गया है कि कि हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह भ्रष्ट थे और कहा कि इंस्पेक्टर सुबोध ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ कि जा रही है। शिखर को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।