ट्रेड यूनियन के आह्वान के बाद भी नहीं दिखा हड़ताल का असर

ख़बरें अभी तक: जींद में ट्रेड यूनियन के आह्नान पर सभी विभागों के कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल मंगलवार को की, लेकिन कर्मचारियों की आपसी फूट के चलते शुक्रवार को हड़ताल पूरी तरह कामयाब नहीं हुई। सभी विभागों में काम समान्य रहा, जिसके कारण आम जनता को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

सुबह के समय चलनी वाली सभी बसें निर्धारित समय से चली। वहीं दिन के समय प्राइवेट बसों के चलने से यात्रियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। रोडवेज कर्मचारियों की आपसी फूट के चलते अन्य विभागों के गिने – चुने कर्मचारी हड़ताल पर रहे। रोड़वेज महाप्रबंधक जींद का कहना है कि जींद रोडवेज की 156 बसों में से 146 बसें रोड पर दौड़ रही है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जींद डिपु के 16 कर्मचारी हड़ताल पर है। उनके खिलाफ विभागीय आदेशों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।