सुजानपुर: कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

 

ख़बरें अभी तक। सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने हमीरपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की बातों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि वो अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करना चाहते हैं।

राजेंद्र राणा ने कहा कि वे सुजानपुर की जनता कe एहसान मानते हैं। जिन्होंने एक मुख्यमंत्री की बजाय उन्हें विधायक चुना। राणा ने कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करने की बारी अब मेरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगी वो उसका पूरा साथ देंगे।

राणा ने ये दावा करते हुए कहा कि जनता केंद्र सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश की चारों सीटों पर जीत हमारी होगी। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए राणा ने कहा कि जनता को पांच साल में किए विकास कार्यों का हिसाब देना होगा।