मांगो को लेकर उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ ने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

ख़बरें अभी तक। सोनभद्र में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने विकास भवन में दो दिवसीय ध व राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शनरना प्रदर्शन पर है। प्रदर्शन के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी दो दिवसीय प्रदर्शन में अपना समर्थन में उनका कहना है। कि मुख्यमंत्री जी से 7 जून को वार्ता हुई थी और उन्होंने मानदेय को बढ़ाने की बात कहा था। लेकिन अब तक उनके द्वारा इस पर कोई पहल ना किया जाना आशा एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ना खुश करने जैसा है। साथ ही उन्होंने इस बात की चेतावनी भी दी कि अगर शासन समय रहते हमारी मांगो को पुरा नहीं करते तो 2019 के चुनाव में नारी शक्ति का असर देखने को मिलेगा।

वहीं राज्य विद्युत कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई इस दो दिवसीय हड़ताल में कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में आउटसोर्सिंग को बंद किया जाए साथ ही पुरानी पेंशन, को बहाल किया जाए यही नहीं मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के अनुसार आशा कार्यकर्ताओ और आंगनबाड़ियों का मानदेय वार्ता के अनुसार बढ़ाया जाए अन्यथा अभी प्रदेश कार्यकारिणी के तहत दो दिन का प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर शासन इस बात को नहीं मानता है तो यह आंदोलन और भी उग्र होगा।