उत्तर प्रदेश: मिर्ज़ापुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे

ख़बरें अभी तक। मकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद ।एक शख्स को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बेरहमी के साथ लाठी डंडे से पीटा। विवाद के दौरान ईंट पत्थर भी चले जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं।

कानून व्यवस्था को ताक पर रख कर आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडे के साथ एक शख्स की बेरहमी के साथ लाठी और डंडे से पिटाई की है। मामला मिर्ज़ापुर के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के महुअरिया की है। जहां पर मकान खाली करने को लेकर मकान मालिक गुरचरण गुप्ता और किरायेदार रामचंद्र के बीच विवाद हो गया। जिसमें मकान मालिक के पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग हाथो में लाठी डंडे के साथ पहुंचे और जम कर एक शख्स की पिटाई करने लगे। इस बीच दूसरा पक्ष भी सामने आ गया यह देख पिटाई करने वाले भाग खड़े हुए। विवाद के दौरान ईंट पत्थर भी चले।

वहीं मारपीट के दौरान 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह उनका इलाज चल रहा है। घायल लोगों का कहना है कि मकान मालिक ने घर खाली करने को कहा था हम लोगों ने मकान खाली करने की बात कही थी। मगर मकान मालिक के लोगों ने पिटाई किया। वही पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।