सहारनपुर: भीम आर्मी के संस्थापक को मुंबई में जनसभा की नहीं मिली अनुमति

ख़बरें अभी तक। मुंबई पहुंचे भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद को जनसभा की अनुमति नही दिए जाने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाया की जनसभा से एक दिन पहले सजिशशन भीम आर्मी प्रमुख को बाबा साहब समाधि स्थल से गिरफ्तार कर नजरबंद किया गया। जिसके विरोध में  भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर में क्लेक्टर परिसर पर जमकर हंगामा किया और महाराष्ट्र सरकार के पुतले को फूंक कर अपना विरोध दर्ज किया।

वहीं भीम ऑर्मी ज़िला अध्यक्ष कमल वालिया ने कहा कि अगर चन्द्रशेखर आजाद को खरोच भी आई तो देश की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सत्ता पर बैठी भाजपा सरकार के दिमाग मे चर्बी चढ़ी हुई है। जिसको 2019 में निकाल दिया जाएगा और भीम आर्मी इनकी जड़ खोदने का काम करेगी। उन्होंने चेतावनी दी अगर भीम आर्मी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अशोक काम्बले व उपाध्यक्ष सहित चारों लोगों को रिहा नही किया तो मुंबई दूर है मगर भीम आर्मी इस देश की अर्थव्यवस्था को बंद करने का काम करेगी।