आवारा पशुओं के द्वारा उजाड़ी जा रही फसलों से परेशान किसान

ख़बरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में किसान खेतों में आवारा पशुओं के द्वारा उजाड़ी जा रही फसलों से परेशान है। किसानों की मानें तो आवारा पशु उनकी फसलों को उजाड़ रहे हैं जिससे किसानों की रातों की नींद भी हराम हो गई है। किसानों का कहना है की आवारा पशु उनके खेतों में 25, से 30 की संख्या में खेतों में आते हैं और खेतों में खड़ी फसल को खाना शुरू कर देते हैं। किसानों का कहना है कि अगर खेतों से आवारा पशुओं को भगाने की कोशिश करते हैं तो किसानों पर ही आवारा पशु हमला कर देते हैं।

जिससे कई किसान पूर्व में घायल भी हो चुके हैं। वहीं किसानों की मानें तो कई किसानों का कहना है कि उनकी अभी गेहूं की फसल बोई थी जिसको आवारा गाय व पशुओं ने बर्बाद कर दिया। किसानों का कहना है कि किसान खेतों पर रातों को पहरा दे रहे हैं जिससे किसानों का दिन का चैन और रात की नींद हराम हो रही है। किसानों का कहना है कि अगर ऐसा ही रहा तो वह बहुत जल्द बुलंदशहर के मुख्यालय पर आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।