सिक्किम के नाथू ला में बर्फबारी में फंसे 2500 पर्यटक, सेना ने किया रेस्क्यू

ख़बरें अभी तक।  भारतीय सेना ने सिक्किम के नाथू ला में हुए भारी बर्फबारी में फंसे 2500 पर्यटकों को बचा लिया है। ये सभी लोग इस इलाके में 400 से ज्यादा वाहनों में फंसे थे। इन सभी को खाना, शेल्टर और मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई है। बता दें कि शुक्रवार को सिक्किम हुई बर्फबारी में कई पर्यटक फंस गए थे। सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ट्विटर पर दी।

आपको बता दें नाथू ला पूर्वी सिक्किम का पहाड़ी दर्रा है जोकि समुद्र तल से 4310 मीटर (14140 फुट) की ऊंचाई पर स्थित है। केवल भारतीय नागरिक ही यहां पर्यटन के लिए जा सकते हैं, इसके लिए गंगटोक के अनुमित लेनी होती है। शुक्रवार को सिक्किम में बर्फबारी हुई जिसके बाद भारी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे थे।