रोहड़ू में मिले गौवंश के शव पर हंगामा, समुदाय विशेष का पलायन

ख़बरें अभी तक।  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहड़ू में गौवंश का कटा सिर मिलने के हुए बवाल की वजह से अब समुदाय विशेष के लोगों ने रोहड़ू से पलायन करना शुरू कर दिया है। सुरक्षा के लिहाज से ये परिवार जरुरी सामन के साथ रोहड़ू से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर जा रहे है।

सुरक्षा और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए राजधानी शिमला से भारी सुरक्षा बल बुलाया गया है। शिमला से जवानों की 2 रिज़र्व टुकड़ियां मंगवाई गई हैं। SDM, DSP और ASP खुद मौके पर मौजूद है।

समुदाय विशेष की करीब 18 दुकानों में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की है। जानकारी मिली है कि स्थिति सामान्य न होने की सूरत में रोहड़ू में धारा-144 भी लगाई जा सकती है। पुलिस और प्रशासन रोहड़ू और समीपवर्ती क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुरी तरह मुस्तैद हो गया है।