शिमला: नगर निगम के खिलाफ CPIM ने खोला मोर्चा

ख़बरें अभी तक।  भाजपा शासित नगर निगम शिमला के डेढ़ साल के कार्यकाल पर सीपीआईएम ने मोर्चा खोल दिया है। CPIM ने निगम के डेढ़ साल के कार्यकाल को पूरी तरह से विफल बताया है। जिसके खिलाफ CPIM 29 दिसंबर को नगर निगम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी।

शिमला में CPIM शहरी सचिव बलबीर पराशर ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम ने सत्ता में आने से पहले शहर की जनता को 24 घण्टे पानी देने का वादा किया था। लेकिन शहर की जनता पानी तो नसीब हुआ नहीं बल्कि उल्टा निगम से पेयजल व्यवस्था को निजी कंपनी के हाथ सौंप दिया। जिससे निगम को पिछले दस माह से पानी के बिल भी नहीं मिल पाए हैं।

वहीं उन्होंनें कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसके साथ साथ हाल ही में निगम ने स्पेशल हाउस में निगम सम्पतियों के किराए में एक साथ करीब चार हजार गुणा बढ़ोत्तरी की है जो शिमला के व्यापारियों पर आर्थिक बोझ डालेगा। बलबीर पराशर ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में पूरी तरह से नाकाम रही है जिसके खिलाफ जल्द ही निगम कार्यालय के बाहर जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम के सांगटी वार्ड के लिए होने वाले उपचुनाव में जनता इसका माकूल जबाब देगी।