मुख्यमंत्री मनोहर लाल कल सुशासन दिवस के मौके पर करनाल में अंत्योदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगें..

खबरें अभी तक । मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कल सुशासन दिवस के मौके पर करनाल में अंत्योदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगें. इसी दिन राज्य के मंत्री और विधायक भी अलग-अलग जिलों में इस परिजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि महेन्द्रगढ़ में विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादवमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

गुरुग्राम में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा

झज्जर में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़

हिसार में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु

अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

रेवाड़ी में लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह

सोनीपत में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन

पानीपत में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार

फरीदाबाद में उद्योग मंत्री विपुल गोयल

रोहतक में सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर

कुरूक्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

चरखी-दादरी में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ० बनवारी लाल

भिवानी में सांसद धर्मवीर सिंह

फतेहाबाद में विधायक सुभाष बराला

पलवल में विधायक सीमा त्रिखा

जींद में विधायक बखशीश सिंह विर्क

पंचकूला में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता

सिरसा में विधायक कमल गुप्ता

नूंह में विधायक रहिसा खान

कैथल में विधायक श्याम सिंह राणा अंत्योदय सरल परियोजना का शुभारंभ करेंगे।