कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू के बयान पर भाजपा अध्यक्ष सत्ती का पलटवार

ख़बरें अभी तक।  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के ब्यान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पलटवार किया है। ऊना में मीडिया से बात करते हुए सत्ती ने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर जो कांग्रेस नेता निकम्मा दिवस मनाने की बात कर रहे है शायद कांग्रेसी सपने पिछले पांच साल के कार्यकाल को लेकर ही यह निकम्मा दिवस मना रहे है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में प्रदेश में सिर्फ विनाश किया है जबकि जयराम सरकार ने एक साल में प्रदेश के विकास को गति दी है।

भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रदेश की सर्द हवाओं में राजनितिक गर्माहट आना शुरू हो गई है। प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनितिक दलों में एक दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जहाँ भाजपा अपनी एक बर्ष की गतिविधियां गिनाने में जुटी है वहीँ कांग्रेस भी सरकार के कार्यकाल को खोखला बता रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू द्वारा भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को निकम्मा दिवस के रूप में मनाने के एलान के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी सुक्खू पर पलटवार किया है। सत्ती ने कहा कि शायद कांग्रेस के लोग यह निकम्मा दिवस अपने लिए ही मना रहे है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल अपने सीएम वीरभद्र सिंह को बचाने में ही बिता दिया और प्रदेश के संसाधनों का जमकर दुरूपयोग किया। सत्ती ने कहा कि अब कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में भी बुरी तरह से फेल हुई है। सत्ती ने कहा कि जयराम सरकार प्रदेश के विकास को आगे बढ़ा रही है जिसका उदाहरण यह कि एक बर्ष में सीएम ने 65 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर वहां के विकास को गति दी है।