इस दरिंदे पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी से की ये हैवानियत

खबरें अभी तक। पानीपत की वधावा राम कलोनी में  दोस्ती को शर्मसार करने  वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला के जन्मदिन पर पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पीट पीट कर  अधमरा कर दिया।

महिला के परिजनों ने अर्धनग्न अवस्था में महिला को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती किया। परिजनों ने बताया कि उनकी बहन की शादी 12 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। पिछले एक साल से उसकी और पति के साथ अनबन चल रही है।

वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे है।