दिव्यांग से गैंगरेप में 6 आरोपी गिरफ्तार

खबरें अभी तक। नई दिल्ली. यहां के मंडवाली इलाके में 15 साल की एक दिव्यांग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने विक्टिम की शिकायत पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक ने खुद के नाबालिग होने का दावा किया है, जिसकी पुलिस तफ्तीश कर रही है।

डॉक्टर से किया घटना का खुलासा

– न्यूज एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि मामला 8 जनवरी का है, लेकिन इसका खुलासा शुक्रवार को हुआ। दरअसल, लड़की मानसिक रूप से बीमार है। उसका लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में मेंटल स्ट्रेस का इलाज चल रहा है। घटना वाले दिन उसने इसके बारे में घर पर किसी को नहीं बताया। बाद में जब उसे हॉस्पिटल में रुटीन ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया तो उसने डॉक्टर से घटना का खुलासा किया। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

– पुलिस ने इस मामले में पहले मुख्य आरोपी और उसकी निशानदेही पर बाकी पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पार्क के गार्ड रूम में किया गैंगरेप
पुलिस के मुताबिक, विक्टिम ने बताया कि वह घर के सामने टहल रही थी, तभी एक लड़का उसे खाने की चीज देने की बात कह कर करीब के ही पार्क के एक कमरे में ले गया। वहां उसके पांच दोस्त और पहुंचे, फिर उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।