जननायक जनता पार्टी का मुख्यालय हुआ तय, अब यहां से चलेगी पार्टी की गतिविधियां

ख़बरें अभी तक। इनेलो से निष्कासित होने के बाद अपनी नई पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का गठन करने वाले सांसद दुष्यंत चौटाला अब अपनी पार्टी का संचालन कहां से करेंगे यह तय हो गया है। दुष्यंत अपनी पार्टी का मुख्यालय नई दिल्ली स्थित 18 जनपथ को बनाया है।

बता दें कि इससे पहले यह आवास इनेलो के मुख्यालय के रूप में पंजीकृत था। लेकिन इनेलो से अलग होने के बाद दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी नाम से नई पार्टी का गठन किया था। पार्टी के बनते ही दुष्यंत चौटाला पार्टी के कार्यालय के तौर पर जगह देख रहे थे. जिसके चलते दुष्यंत चौटाला ने अपने दिल्ली स्थित 18 जनपथ आवास पर पार्टी का मुख्यालय बनाया है.

बता दें कि पहले यह आवास दुष्यंत के पिता अजय चौटाला के नाम पर अलाट था। इसके बाद जब अजय का कार्यकाल समाप्त हुआ तो यह आवास पार्टी के एक सांसद के नाम पर ही अलाट करा लिया गया. इसके बाद जब दुष्यंत सांसद बने तो यह आवास उन्होंने अपने नाम अलाट करा लिया. अब दुष्यंत द्वारा इसी आवास को जननायक जनता पार्टी के मुख्यालय में तबदील कर दिया गया है। इसके अलावा पार्टी द्वारा सिरसा व चंडीगढ़ में अपने कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।

1 comment

Comments are closed.