किस राशि पर शनि की होगी कृपा, जानिये भाग्य चक्र में

खबरें अभी तक। आज का राशिभल।

मेष

रियल एस्टेट में लाभ हो सकता है। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। आज का दिन व्यस्तता भरा है। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यवसाय में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन  में तनाव आ सकता है। आई टी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।

वृष

धन का व्यय हो सकता है। आईटी और मीडिया के जातक प्रोन्नति की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। इंजीनियरिंग और एम बी ए के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है। छोटी बातों को इगो मत बनाएं।

मिथुन

आज का दिन खुशियों भरा है। किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। एम बी ए के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मन हर्षित रहेगा। आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी

कर्क

राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आई टी और बैंकिंग के लोगों का आज का दिन सफल रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। दिल की बात जुबां पर लाने का वक्त है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर नहीं रहेगा। श्वास के रोगी सावधानी बरतें।

सिंह

स्टूडेंट्स सपने परफार्मेंस से प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंगऔर आई टी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं  सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे। दाम्पत्य सुखद रहेगा।

कन्या

वाणी पर संयम रखें। शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मीडिया और बैंकिंग सेवा में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। मीडिया और आई टी फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। लव पार्टनर द्वारा प्रदत्त उपहार आपके लव लाइफ को प्यार से भर देगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

तुला

धन के व्यय से परेशान रहेंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आई टी और मीडिया फील्ड में  कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। मधुमेह से कष्ट संभव।

वृश्चिक

जमीन या मकान क्रय करने की योजना बनाएंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। प्रशासन से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। मित्रों संग घूमने और बाहर स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन आनन्द मय रहेगा।

धनु

धन का व्यय होगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बी टेक और एम बी ए फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आई टी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। जीवन साथी के लिए समय निकालना आज थोड़ा मुश्किल है। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा।

मकर

शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। कार्यों में  संघर्ष रहेगा।आज आफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद  पूर्ण होंगे।क्रोध से बचने का समय है।आई टी और बैंकिंग जॉब के लोगों को आज आफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

कुंभ

आई टी और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे। छात्र मेहनत करेंगे और सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी का आपके प्रत्येक कार्यों में सहयोग आपके दाम्पत्य जीवन को आनंद देंगी।

मीन

आई टी और बैंकिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।