मेयर सुनील उनियाल गामा ने देहरादून की जनता को दिया करारा झटका

ख़बरें अभी तक। देहरादून की जनता ने भाजपा से मेयर सुनील उनियाल गामा को 36000 वोटों से जिता कर नगर निगम इसलिए भेजा कि वह जनता के दुखों पर जरूर मरहम लगाएंगे और नगर निगम सहित शहर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे लेकिन मेयर सुनील उनियाल गामा ने कुर्सी पर विराजते ही देहरादून शहर की जनता को करारा झटका दे दिया है गामा ने सीधे तौर पर ऐलान कर दिया है कि वह जल्द ही हाउस टैक्स बढ़ाएंगे जिससे अब शहरवासियों की जेबें और भी ढीली होना लाजमी है.

हमेशा से ही विवादों में रहा नगर निगम और नगर निगम कारनामों पर जनता हमेशा से ही गुस्साई रही है तो वहीं नए मेयर को लेकर जनता में काफी अपेक्षाएं थी लेकिन देहरादून नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा ने निर्वाचित होने के बाद कुर्सी पर विराजते ही जनता की जेब को ढीला करने का फैसला ले लिया है उन्होंने सीधे तौर कहा कि टेक्स से ही निगम चलता है शहर के विकास के लिए टेक्स लगाना जरूरी है साथ ही निगम की कई आवश्यकता है जिसे हाउस टैक्स लगाकर पूरा किया जाएगा ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेयर निगम को संवारने के लिए जनता के ऊपर बोझ जरूर डालना चाहते हैं.