पड़ने वाला है कोहरा ! विभाग के अनुसार तापमान में आएगी गिरावट

ख़बरें अभी तक। दिसंबर का ये सर्द मौसम और ज्‍यादा कंपकंपाएगा। आजकल रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 6.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 दिसंबर को करवट ले सकता है। 11 से 13 दिसंबर को लगातार तीन दिन सुबह के समय कोहरा पड़ेगा।

सड़क पर अक्सर धुंध में वाहन भिड़ जाते हैं। इस कारण बड़ा मानवीय नुकसान होता है। मौसम विभाग ने इन दिनों में दृश्यता भी 15 से 20 मीटर रहने का अनुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 6.0 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर महज 41 फीसदी रह गई। हवा 2.3 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुंसधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 11 को क्षेत्र में धुंध छा सकती है।