आज के दिन कैसी है आपके ग्रहों की चाल, जानिए भाग्य चक्र में

खबरें अभी तक। आज का राशिफल।

मेष

आज आपको जरुरत है कि ऐसी व्यक्ति से दूरी बना कर रखें जो आपको नकारात्मक सोच से ग्रसित कर रहा हो। यदि आप अध्यापन के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। किसी भी वाद-विवाद में खुद को सम्मिलित करने से बचाएँ।

वृष

यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो आज आपके लिए बहुत अहम् दिन है। यदि आप आज अपने भविष्य के लिए कोई निर्णय लेते हैं तो उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी तरह की दूर यात्रा करने का आज अच्छा दिन नहीं है।

मिथुन

आज का दिन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा लेकिन दिन के ख़त्म होते होते सेहत से सम्बंधित कोई परेशानी आपको तंग कर सकती है। नौकरी में पदोन्नति मिलने के आज अवसर बन सकते हैं।

कर्क

कार्य क्षेत्र में आज आपको कार्यों में सफलता मिल सकती है। आज के दिन आपका बॉस आपसे अधिक प्रसन्न रहेगा। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शब्दों पर नियंत्रण रख कर इस स्थिति से बाहर निकल सकते हैं।

सिंह

आज आपके पार्टनर के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय में घाटा होने की प्रबल सम्भावना है। आज आपको आर्थिक विपन्नता का सामना करना पड़ सकता है। कूल मिलाकर आज का दिन आपके लिए प्रकूलताएं लिए हुए है। अगर आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो उसे स्थगित कर दें।

कन्या

आज आप अपना अधिक समय मेष राशि के जातकों के साथ व्यतीत करेंगे। परिवार के बड़े लोगों का आपको आज सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से किसी घरेलु समस्या को लेकर बहस हो सकती है।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी उत्तम रहेगा। व्यवसाय में कई दिनों से रुके हुए कार्य आज से पुरे होने शुरू होंगे। आज आप अपने आप को आर्थिक रूप से संपन्न महसूस करेंगे। कोई भी कार्य करते समय खुद पर विश्वास रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।

वृश्चिक

इस राशि के जातक आज परिवार के साथ अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं, ऐसा करने से उनके मन में चल रहे कई सवालों के जवाब उन्हें मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन से सम्बंधित आज आप कोई अहम निर्णय ले सकते हैं।

धनु

यदि आज धनु राशि के जातकों का जन्मदिन है तो आपको आज काफी सतर्क एवं सावधान रहने की जरूरत है। आज आपका स्वास्थ्य आपके आने वाले कल के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। किसी भी प्रकार की यात्रा न करें और न ही करने की योजना बनाएँ ।

मकर

आज आपका पारिवारिक जीवन उथल-पुथल रहेगा। मगर आपके जीवनसाथी का आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। शाम के समय आपके किसी दोस्त के माध्यम से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

कुम्भ

कार्यक्षेत्र में आज आपको सफलता मिलने के पूर्ण संयोग बने हुए हैं। यदि आज आप अपने करियर से सम्बंधित कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो अवश्य लें। उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विदेश जाने के अवसर बन सकते हैं।

मीन

शिक्षा के क्षेत्र में आज साकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। बिना बड़ी वजह के किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें, अन्यथा किसी बड़ी समस्या में पड़ सकते हैं। बॉस के द्वारा आज आपको अपमान जनक बातें सुननी पड़ सकती हैं। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले परिवार बुजुर्ग के सदस्यों से परामर्श जरुर लें।