आज के दिन में क्या है खास बात, जानिए भाग्य चक्र में

खबरें अभी तक। आज का राशिफल।

मेष

घर के किसी सदस्य को लेकर आज आप थोड़ी चिंतित रह सकते हैं। कोई रिश्तेदार आज आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। सेहत से सम्बंधित कोई समस्या आपको और आपके लिए आपके परिवार को भी परेशान कर सकती है। रात्रि में अपना पूरा समय घर में ही व्यतीत करें नहीं तो किसी दुर्घटना के शिकार बन सकते हैं।

वृष

आज आपके लिए परिवार के साथ कहीं बाहर समय व्यतीत करने का काफी अच्छा संयोग बना हुआ है। बेवजह किसी अजनबी से विवाद की स्थिति उत्पन्न न करें। ऐसा करना आपने अपनों के लिए नुकसानदेय हो सकता है।

मिथुन

आज आप मानसिक रूप से थोड़े परेशान रह सकते हैं। किसी महिला मित्र द्वारा मदद मिलने की सम्भावना है। नौकरी में सहकर्मियों से विवाद गहरा सकता है। कोई भी कार्य करने से पहले अपने आस पास के करीबियों से परामर्श जरुर लें।

कर्क

स्वास्थ्य के सम्बंधित कोई बड़ी समस्या आज आपको चिंतित कर सकती है। पति/पत्नी का आज आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में बड़े-बुजुर्गों से किसी घरेलु विषय पर बहस करने से बचें, वरना यह आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए नाकारात्मक पहलुयों को लेकर आया है। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों के प्रयोग का खास ध्यान रखें एवं मीठी बोली बोलने का प्रयत्न करें। व्यापार में आज आपको हानि हो सकती है।

कन्या

यदि आप शेयर बाज़ार में रूचि रखते हैं तो, कहीं निवेश करना आज आपके लिए लाभदायक होगा। कोई पुरानी बिमारी आज फिर से आपको परेशान कर सकती है। परिवार के साथ आज हल्की सी अनबन हो सकती है।

तुला

अपने पार्टनर के साथ आज आप बाहर कहीं घुमने जा सकते हैं। व्यापार से जुड़ा एक शुभ समाचार आज आपको सुनने को मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है।

वृश्चिक

कोई पुराना रोग आज आपको पुनः दिक्कत में डाल सकता है। अगर आप कहीं यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो, आज उसे स्थगित करदें वरना आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आज आपको अपनी किसी बात से दुखी कर सकता है।

धनु

बीते हुए समय में किसी कार्य में आपके द्वारा की गयी मेहनत आज साकारात्मक परिणाम देगी। प्रेम के सिलसिले में आज आप कोई अहम फैसला ले सकते हैं। दम्पति जातकों के लिए आज का दिन उनके रिश्ते में एक नया मोड़ लेकर आएगा। पार्टनर के सेहत से सम्बंधित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है।

मकर

पुराना कोई क़ानूनी मामला आज आपको पुनः दिक्कत में दाल सकता है। न चाहते हुए भी आज आपको एक बड़ी राशि किसी को देनी पड़ सकती है। किसी मित्र से जुड़ी हुई बुरी खबर आज सुनने को मिल सकती है।

कुम्भ

यदि आप रात के वक़्त कहीं बाहर जाने की योजना बना रहें हैं तो आज उसे ताल दें, ऐसा न करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित रह सकते हैं। किसी मित्र से अपनी निजी समस्या को साझा करने से बचें।

मीन

विवाह से जुड़ी कोई खबर आज आपको परेशान कर सकती है। माता-पिता के साथ अनबन होने की काफी सम्भावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बुरी खबर आज आपको मिल सकती है। यदि आप किसी क़ानूनी मामलों से जुड़े हुए हैं तो उसके सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का निर्णय लेना आज आपके लिए नाकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।