अभय चौटाला का बड़ा बयान, अपने ही लोगों ने पीठ में छुरा घोपा

ख़बरें अभी तक। टोहाना में जन अधिकार यात्रा के दौरान इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने टोहाना के ही नेताओं पर बिना नाम लिये निशाना साधा है। यहां पर अभय चौटाला ने कहा कि कुछ लोगों ने पीठ में छुरा घोपने का काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि पिछले समय में इनेलो ने ही उन्हे अपनी टिकट पर चुनाव लड़वा कर विधायक बनवाया था और तीन बार चुनाव लड़वाया वो अबकी बार फल्लेखां बना हुआ है, लेकिन इस बार वो चुनाव लड़कर देखें जनता उनको सही रास्ता दिखा देगी।

अभय चौटाला ने यहां पर इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर चुनावी घोषणा पत्र सुनाते हुए कई दावे किये। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो-बसपा की सरकार आने पर युवाओं को रोजगार देने की प्राथमिकता रहेगी। वहीं भाजपा के 15 लाख के वायदे को घेरते हुए कटाक्ष करते हुए कहा कि टोहाना की जनता के पास तो 15 लाख आ गए होंगे क्योकि यहां तो भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष है