IMA देहरादून से अफसर बन निकले हरियाणा के 51 जवान, यूपी के बाद हरियाणा के सबसे ज्यादा जवान

ख़बरें अभी तक। उत्तराखंड में भारतीय सैन्य अकादमी में हरियाणा के 51 जवान पास हुए हैं। उत्तर प्रदेश बाद सबसे ज्यादा हरियाणा के सैनिक यहां से पास होकर जैंटलमैन बने है। यहां पर हुई पासिंग आउट परेड में 427 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए हैं।

भारतीय सैन्य अकादमी ( IMA) में पासिंग आउट परेड हुई थी जिसमें विदेशी सैनिकों ने भी हिस्सा लिया था। इसमें कुल 427 पास आउट हुए जिसमें से 347 भारतीय और 80 विदेशी कैडेट्स हैं। इन सभी में अकेले हरियाणा के 51 कैडेट्स हैं जिन्हे देश की सेवा का मौका मिला है।

देश के इन राज्यों से बनें नए सैन्य अधिकारी

उत्तरप्रदेश-53, हरियाणा-51, उत्तराखंड-26, आंध्रप्रदेश -4, असम-5, बिहार-36, चंडीगढ़-4, छत्तीसगढ़-2, दिल्ली -25, गुजरात-4, हिमाचल प्रदेश-15, जम्मू कश्मीर-12, झारखंड-6, कर्नाटक-8, केरला -8, मध्यप्रदेश-10, महाराष्ट्र-20, मणिपुर-3, मेघालय -1, उड़ीसा-5, पंजाब-14, पोडिचेरी-1, राजस्थान-12, तमिलनाडू-5, तेलंगाना-5, त्रिपुरा-2, वेस्ट बंगाल-8 के शामिल हैं।