क्यूट तैमूर की स्कूल जाते फोटो सोशल मीडिया में वायरल

ख़बरें अभी तक। मुंबई: तैमूर के बारे में तो आप सभी जानते ही है कि तैमूर अपनी मॉम करीना कपूर खान और डेड सैफ अली खान से ज्यादा लोकप्रिय बनते जा रहे है। तैमूर अपने क्यूटनेस को लेकर सबसे आगे है। जैसा कि आपको पता है तैमूर अब स्कूल जाने लगे है और मॉम करीना उन्हें स्कूल छोड़ने जाती है। वहीं तैमूर के स्कूल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायर हो रही है जिसमें तैमूर येलो टीशर्ट में बेहद ही क्यूट नजर आ रहे है। येलो टीशर्ट के साथ तैमूर का येलो स्कूल बैग भी काफी आकर्षक है।

वहीं तैमूर की फोटो लेने के लिए जब फोटोग्राफर पहुंचे तो तैमूर ने उन्हें हाथ हिला कर हाय किया। दरअसल सैफ़ ने मीडिया से एक बातचीत में बताया था कि अब तैमूर ज़्यादातर फोटोग्राफरों को पहचानने लगा है जो उनकी तस्वीरें लेने की कोशिशों में लगे रहते हैं। ज़ाहिर है इसलिए भी तैमूर ने उन्हें देखकर हाथ हिलाया होगा।

वहीं करीना और तैमूर के साथ तैमूर की नैनी भी नज़र आईं। बता दें कि नैनी तैमूर के जन्म के समय से ही उनके साथ हैं और उनका ध्यान रख रही हैं। वहीं आप तस्वीरों में देख सकते है कि तैमूर के हाथ में बिस्किट का एक पैकेट है जबकि उनकी नैनी के हाथ मेंस्कूल बैग है और तैमूर के स्कूल के बैग पर भी उनका नाम भी लिखा हुआ है।