‘भाग्य चक्र’ में जानिए किस पर रहेगी शनि महाराज की कृपा

ख़बरें अभी तक। शनिवार के दिन किस राशि पर होगी शनि महाराज की कृपा, जानिए अपने राशिफल में।मेष राशि: जिन व्यक्तियों का पसंदीदा नंबर 8 है। उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा होगा। यदि आप किसी भी क्षेत्र से सम्बंधित कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए सबसे उत्तम रहेगा। अन्य लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के संबंध में मुसीबतें लेकर आएगा।

वृष राशि: बीते कुछ दिनों में यदि आपने कोई योजना बनायीं है तो उसे आज अंजाम दे सकते हैं। ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से आपको सहायता मिल सकती है। किसी महिला दोस्त से आज विवाद होने की सम्भावना है।

मिथुन राशि: अपने किसी करीबी के साथ आप अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। नौकरी के मामलों में आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या आज आपको परेशान कर सकती हैं। यदि कहीं यात्रा पर जाने की आज योजना बना रहे हैं तो उसे स्थगित करदें। ऐसा न करना आपको हानि पहुँचा सकता है।

कर्क राशि: यदि आज आप अपना समय मीन राशि के जातकों के साथ अधिक व्यतीत करेंगे तो आपको अपने कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। आज आपका स्वास्थ्य आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। किसी अजबनी से विवाद करने से बचें।

सिंह राशि: परिवार से सम्बंधित परेशानियाँ आज आपको दिक्कत दे सकती हैं। कार्य क्षेत्र में कुछ नया करने की तरफ आप अग्रसर हो सकते हैं, लेकिन आज के दिन ऐसा करना आपको उस क्षेत्र में अधिक सफलता नहीं दिलाएगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर से आज आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे।

कन्या राशि: कन्या राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन कष्टकारी होगा। पेट से सम्बंधित समस्या आपको परेशान कर सकती हैं। ढलते दिन के साथ आपको आपके परिवार का कोई सदस्य एक खुशखबरी दे सकता है।

तुला राशि: आज आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। सावधानी न रहने पर आज आपको चोट लग सकती है। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। ऑफिस के किसी कर्मचारी से अनबन हो सकती है।

वृश्चिक राशि: करियर में आज आपके लिए कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। खाने में मासाहारी चीजों का सेवन करने से बचें, अन्यथा आने वाले समय में अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आपका कोई करीबी रिश्तेदार आज आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है।

धनु राशि: यदि आज आप कोई नयी चीजें खरीदने की योजना बना रहें हैं तो उसे आज न खरीदें। आर्थिक समस्याओं की वजह से आज आप थोड़े पेरशान रह सकते हैं। परिवार का साथ आज आपको लाभ पहुँचा सकता है।

मकर राशि: जीवनसाथी के साथ आज आप किसी निजी समस्या को लेकर विवाद कर सकते हैं। बोलते समय अपने शब्दों को नियंत्रण में रखें, इससे विवाद जल्द ही ख़तम हो जाएगा। बॉस आपके किसी कार्य की सराहना कर सकता है।

कुम्भ  राशि: आज के दिन किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आज आपके द्वारा लिया गया निर्णय भविष्य में आपको सफलता दिलाएगा। महिला जातक यदि आज अपना अधिक समय परिवार के साथ व्यतीत करती हैं तो उनका पूरा दिन सुखद व्यतीत होने की सम्भावना है।

मीन  राशि: शनि की ख़राब दशा के कारण आज आपका दिन अच्छा नहीं होगा। पुरानी कोई बात आज आपको परेशान कर सकती है। आज आपका रुझान सामाजिक कार्यों के प्रति अधिक हो सकता है और उसके संबंध में आज आप कहीं यात्रा भी कर सकते हैं।