8 और 9 जनवरी को देश व्यापी हड़ताल करेंगे कर्मचारी

ख़बरें अभी तक। नूंह के गांधी पार्क में शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में यूनियन कर्मचारी की बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी 8 और 9 जनवरी को देश व्यापी हड़ताल की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोध नीतियों को लेकर हड़ताल की जाएगी। इस संदर्भ में सभी को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों के मामले में न तो सुप्रीम कोर्ट कुछ रही है और न ही सरकार।

कई दिनों तक चली हड़ताल में सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। ऐसे में कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आगामी जनवरी माह में हड़ताल को लेकर तैयारी की जा रही है। सरकार की विरोध नीति के बारे में गांव-गांव जाकर बताया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की विरोधी है जो कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को सरकार पूरी तरह से अनदेखी कर रही है। सरकार की इस अनदेखी को लेकर सभी कर्मचारी 8 और 9 जनवरी को देश व्यापी हड़ताल की जाएगी।