आज का राशिफल जानिए भाग्य चक्र में

खबरें अभी तक। आज का राशिफल।

मेष

कोई पुराना रोग आपको फिर से परेशान कर सकता है। नौकरी में पदोन्नति होने की सम्भावना है। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात कर सकते हैं। परिवार में किसी तरह की अनबन होने की सम्भावना है लेकिन आप अपने शब्दों पर नियंत्रण करके इस समस्या से बच सकते हैं।

वृष

आज आपके शत्रु आपके लिए व्यापार में किसी तरह की रुकावट खड़ी कर सकते हैं। जिन लोगों का आज जन्मदिन हैं वह आज जरुरी न होने पर घर से बाहर न निकलें, अन्यथा किसी तरह की दुर्घटना के शिकार बन सकते हैं।

मिथुन

आज आप अपना अधिकतर समय अपने प्रेमी अथवा पति/पत्नी के साथ व्यतीत कर सकते हैं। ऑफिस की तरफ से आपके लिए कोई अशुभ समाचार आ सकता है। घर एवं परिवार में भी तनाव का माहौल बना रहेगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।

कर्क

आज आप जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। जिसके कारण रात के वक़्त आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। परिवार में बुजुर्गों के कारण किसी निर्णय तक पहुँचने में सहायता मिल सकती है।

सिंह

आज आप अपनी एक महिला दोस्त के कारण किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरी एवं व्यापार में भी आज का दिन आपने के लिए अच्छा नहीं है। घर के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन जीवनसाथी से किसी विषय को लेकर अनबन हो सकती है।

कन्या

यदि आप कला के विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। आय संबंधी परेशानियों का आज समाधान हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य को शुरू करना चाहते हैं तो उसका निर्णय आज ही लेना आपको उस कार्य में सफलता दिलाएगा।

तुला

आज आप अपने कारोबार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से झगड़ा हो सकता है। आपका कोई रिश्तेदार आज आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ आज आपको निराश कर सकती हैं।

वृश्चिक

नौकरी के क्षेत्र में कुछ परिवर्तन होने की सम्भावना है। घर-परिवार से जुड़े मसले आज आपको परेशान कर सकते हैं। काफी समय से रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। किसी अजनबी से वाद-विवाद होने की सम्भावना बनी हुई है। आपके द्वारा कही गयी किसी बात से आपके सहकर्मी आपसे नाराज़ हो सकते हैं।

धनु

ग्रहों की विपरीत दशा के कारण आज आपका दिन प्रतिकूल रहेगा। आज आप कोई भी नया काम शुरू करने का निर्णय न लें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें।

मकर

पहले कभी जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आज आपको नुकसान पहुँचा सकता है। आज अपना अधिकतर समय घर में बड़ो के साथ व्यतीत करने का प्रयास करें। सेहत से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ

आज आपकी किसी बात से आपके दोस्त निराश हो सकते हैं, इसीलिए कुछ भी बोलने से पहले उसके बारे में विचार-विमर्श करना आपके लिए बेहद जरुरी है। यदि आप इस स्थिति को नियंत्रित कर लेते हैं तो आज का पूरा दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। अन्यथा इस स्थिति का नाकारात्मक प्रभाव आपको पुरे दिन परेशान कर सकता है।

मीन

करियर के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बनी हुयी है। किसी भी बहस को लम्बा खींचने का प्रयत्न न करें ऐसा करना आपके लिए ही हानिकारक हो सकता है। वैवाहिक जीवन के संबंध में लिए फैसलों का आज परिणाम आ सकता है।