हरियाणा: अशोक अरोड़ा ने भाजपा पर बोला राजनीतिक हमला

ख़बरें अभी तक। इनलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने आज पिहोवा की सीतादेवी धर्मशाला में इनेलो बसपा के कार्यकर्ताओं की बैठक में जहां भाजपा पर जमकर हमला बोला वहीं अजय चौटाला के परिवार को भी राजनीतिक निशाने पर लिया। भाजपा की मनोहर सरकार को जुमलों की सरकार बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश का विकास नहीं बल्कि विनाश किया है। इससे किसान, व्यापारी तथा आमजन त्रस्त है और इससे निजात चाहता है। अरोड़ा ने दावा किया कि आगामी चुनावों के बाद मायावती देश की प्रधान मंत्री तथा ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। किसानों को एस वाई एल का पानी व उनके हक दिलाने के लिए किया जा रहा है अधिकार यात्रा का आयोजन।

दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय सिंह चौटाला पर बरसते हुए अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने व उनके साथियों ने इनलो को मजबूत करने के लिए उस समय अपना खून पसीना बहाना शुरू किया था, जब तो वे पैदा भी नहीं हुए थे। अरोड़ा ने आरोप लगाया कि इनेलो बसपा गठबंधन को अस्थिर करने के लिए राजनीतिक षडयंत्र रचा जा रहा है, जिसमे वे कभी सफल नहीं होंगे। ओम प्रकाश चौटाला ही उनके नेता रहेंगे। नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा के द्वारा  जिलावार घोषणा पत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा केवल योजना बनाती है काम नहीं। अगर काम करती तो प्रदेश के लोगों में रोष नहीं होता।