दिग्विजय चौटाला गोहाना के कई गांव में जींद रैली को लेकर न्योता देने पहुंचे

ख़बरें अभी तक। हिसार से दिग्विजय चौटाला मंगलवार को गोहाना हल्के के कई गांवों में 9 दिसम्बर को होने वाली जींद रैली का न्योता देने पहुंचे। यहां एक सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा की घड़ी है। पार्टी से निकालने का ये सिलसिला नया नहीं है। एक समय में चौ. चरण सिंह ने भी देवी लाल को भरी सभा में पार्टी से निष्कासित किया था।

और एक समय था जब खुद जन नायक देवी लाल ने भी ओमप्रकाश चौटाला को पार्टी से बाहर किया था। आज हम भी उन्हीं की तरह है। हम भी ऐसा माहौल बनाएंगे की ओमप्रकाश चौटाला को भी हमारे साथ आना पड़ेगा। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज प्रदेश में परिवर्तन की लहर है। इस परिवर्तन की लहर में कोई भी कार्यकर्ता कहीं भी जुड़ा हो लेकिन जींद में एक जुट होकर नई क्रांति के साक्षी बने।