हरियाणा: इनेलो एक प्राईवेट लिमिटेड पार्टी है: कर्णदेव कांबोज

ख़बरें अभी तक। मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि इनेलों एक प्राईवेट लिमिटेड पार्टी है और इसकी दुकानदारी शीघ्र ही खत्म होने वाली है। इनेलो पार्टी में विरासत की जंग की पुर्नावृति हो रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो के कार्यकर्ता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है और पार्टी के कई बड़े लोग नई जगह की तलाश कर रहे है और कई नेता तो बीजेपी में शामिल होने के लिये संपर्क साध रहे है और शीघ्र ही काफी संख्या में लोग बीजेपी में शामिल होने जा रहे है। बीजेपी एक बड़ी पार्टी है। मंत्री कर्णदेव कांबोज ने यह इन्द्री के गांव कलसौरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के दौरान कही। मंत्री ने हल्के के लोगों व सैंकड़ों स्कूली बच्चों के साथ इस कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम अब की बार विधानसभा स्तर पर किया गया।

पत्रकारों के साथ बातचीत में मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को लोग बड़े ध्यान से सुनते है और सीधे प्रधानमंत्री से रूबरू होकर अपनी बात कहते है। इस कार्यक्रम से लोगों को ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी वर्गो को साथ लेकर चल रहे है और इस कार्यक्रम में अपने मन के उद्गारों को जाहिर करते है। मोदी जी मन के सच्चें इंसान है और ऐसे लोगों के मन में आये विचारों से देश आगे बढ़ता है। एक प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा घोषित की लगभग 6000 घोषणाओं में से 80 प्रतिशत पूरी हो चूकी है और कईयों पर काम पूर्ण होने को है।

मंत्री महोदय ने कहा कि हमारे कार्यकाल का अभी एक साल बचा हुआ है और इस समय में बाकि बची हुई सभी घोषणाओं को पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन्द्री हल्के के लोगों की कोई भी मांग शेष नहीं है। हल्के की सभी सड़कों को नया व चौड़ा तैयार किया जा रहा है। कुछ समय पूर्व बने हर्बल पार्क के साथ एक और नया पार्क शीघ्र ही शुरू किया जायेगा। इसके साथ ही इन्द्री में दो नये सामुदायिक केन्द्र बनाये जा रहे है जहां लोग सुख दु:ख के समय इकट्ठे हो सकेगें।