सिरसा: कार ने 5 साल के बच्चे को मारी टक्कर

ख़बरें अभी तक। सिरसा के गांव चाहरवाला के पास एक कार ने 5 साल के बच्चे को टक्कर मार दी जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कुछ दिन पहले की है। एक्सीडेंट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। आसपास के लोगों ने घटना बारे बच्चे के परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर आकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।

मृतक सुमित दो बहनों का इकलौता भाई था। मृतक के पिता संजय सिंह ने बताया कि 5 वर्षीय सुमित पुत्र संजय, जोकि पड़ोस से लस्सी लेने जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार रिट्ज कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर रोड पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचित कर बच्चे को अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संजय सिंह ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि रिट्ज कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचित कर उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता संजय के ब्यानों के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया जाएगा और कार को बरामद किया जाएगा।